वेंकैया नायडू के बयान पर भड़के केजरीवाल, कहा- फैशन नहीं है किसानों की कर्जमाफी

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के उस बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने किसानों की कर्ज माफी को ‘फैशन’ बताया था। केजरीवाल ने कहा है कि किसानों की कर्जमाफी को फैशन कैसे माना जा सकता है? उन्होंने कहा कि देश का किसान मुश्किल दौर से गुजर रहा है और कर्जमाफी से उसे मदद मिलती है।केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बयान से केंद्र सरकार की अमीरों के प्रति निष्ठा का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि जब अमीरों का कर्ज माफ किया जाता है तब आपको(नायडू) फैशन नजर नहीं आता, लेकिन जब किसानों की बारी आती है तो फैशन लगने लगता है। यह उचित नहीं है। आपने(सरकार) एक निजी विशेष का कर्ज माफ किया, लेकिन करोड़ों किसानों का नहीं।

बता दें कि गुरुवार(22 जून) को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान नायडू ने कहा कि कर्ज छूट की मांग करना अब फैशन बन गया है। नायडू ने कहा कि कर्जमाफी अब फैशन बन चुका है, कर्जमाफी केवल बहुत मुश्किल स्थितियों में ही होनी चाहिए। यह समाधान नहीं है..लेकिन किसानों का ख्याल रखना होगा।

हालांकि, अपनी इस टिप्पणी के लिए आलोचना झोल रहे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने बाद में स्पष्ट किया कि वह एक दूसरे से कर्ज राहत के लिए कहने पर होड़ कर रहे राजनीतिक दलों के फैशन का हवाला दे रहे थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब पहले ही कर्जमाफी की घोषणा कर चुके हैं। जबकि कर्नाटक ने हर किसान के 50 हजार रुपए माफ करने की घोषणा की है।

 

Previous articleपंजाब: वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भिखारियों से की किसानों की तुलना
Next articlePrime Minister Narendra Modi lauds ISRO for satellite launch