सार्वजनिक निंदा के बाद योगी सरकार ने आधिकारिक कैलेंडर में ताजमहल को दी जगह, गोरक्षा पीठ को भी मिला प्रमुख स्थान

0

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ताजमहल के बारे में भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों पर सार्वजनिक निंदा का सामना करते हुए आखिरकार 2018 कैलेंडर में ऐतिहासिक स्मारक को स्थान देने का फैसला किया। ताजमहल अब राज्य सरकार के 2018 कैलेंडर में विशेष रूप से जुलाई महीने में प्रदर्शित होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमत्री आदित्यनाथ दोनों ने की तस्वीरें ताजमहल के साथ दिखाई देगी। धनतेरस के मौके पर जारी हुआ यूपी सरकार का नया कैलेंडर।

राज्य सरकार के सूचना विभाग ने 2018 के लिए जो कैलेंडर जारी किया है, उसमें ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के चित्र दिये गये हैं। इनमें आगरा का ताजमहल भी शामिल है। इसके अलावा इसमें गोरखपुर के गोरक्षा पीठ को जगह दी गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर हैं। कैलेण्डर में भाजपा का नारा ‘सबका साथ सबका विकास—उत्तर प्रदेश सरकार का सतत प्रयास’ अंकित हैं।

इस कैलेंडर में राज्य के 10 अन्य पर्यटक स्थलों की तस्वीरें भी छापी गई हैं। इनमें इलाहाबाद का संगम, अयोध्या की राम की पौढ़ी, मथुरा की होली, मथुरा का ही श्रीकृष्ण जन्मस्थल, पीलीभीत का नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा, ललितपुर का देवगढ़ जैन मंदिर, सारनाथ का स्तूप, झांसी का किला, विंध्याचल का त्रिकोण दर्शन और वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर शामिल हैं।

Previous articleसोनू निगम के बाद त्रिपुरा के राज्यपाल ने दिया लाउडस्पीकर से होने वाली अजान पर बयान, पटाखों के बेन पर निकाल रहे थे गुस्सा
Next articleSmriti Irani wants Congress to come clean on Bofors, BJP flogging dead horse, counters Congress