अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का चुनाव हार गए लेकिन हारते-हारते भी वो अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि एक्सप्रेस हाइवे को ही बताते रहे। उनके एक्सप्रेस हाइवे अब मौत के हाइवे में बदल चुके है। इसका नमूना गेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर देखा जा सकता है।
इस रोड पर हर दिन किसी न किसी के मरने की खबर आती रहती है। लोग इसलिए हादसे का शिकार हो जाते है क्योंकि वो सड़क पार करने की कोशिश करते है। इस रोड पर कई मल्टीनेशनल कम्पनीज है। कोहरे के कारण बुधवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक कई वाहन टकराए। सुबह से ही प्रदेश में धुंध छाई हुई थी। कुछ इलाकों में तो विजिबिलटी इतनी कम थी कि नजदीक का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध बहुत ज्यादा थी।
एक्सीडेंट होने के लोग कार से बाहर निकलकर भागते रहे और गाड़ियां भिड़ती रही। कुछ घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एहतियातन तौर पर आगरा के खंदौली और नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों को जहां के तहां रुकवा दिया। बताया गया है कि अधिकतर हादसे मथुरा के मांट और बलदेव थाना क्षेत्रों में हुए। अचानक पड़े इस कोहरे के कारण पुलिस और यातायात की कोई तैयारी भी सामने नहीं आई।
कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में एक विदेशी कपल भी शामिल है। विदेशी महिला के सिर पर चोटें आईं हैं।