पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सहित सैकड़ों महिलाओं ने आधी रात की तस्वीर ट्वीट कर BJP नेता को दिया करारा जवाब

0

हरियाणा में एक लड़की वर्णिका कुंडू का कथित रूप से पीछा करने के आरोप में शनिवार(5 अगस्त) को हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला (23) और उसके दोस्त आशीष कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।इस घटना के बाद बीजेपी चौतरफा घिरती दिखाई दे रही है। पूरे देश में इस घटना की निंदा हो रही है। इस मामले में सुभाष बराला चौतरफा घिर गए हैं। बीजेपी के भीतर और विपक्ष की ओर से भी उनपर इस्तीफे का दबाव है। इस बीच हरियाणा बीजेपी के उपाध्यक्ष ने एक विवादित बयान देकर मामले को और गर्म कर दिया है।

हरियाणा इकाई के बीजेपी के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि वो लड़की 12 बजे रात में क्यों घूम रही थी? अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन न्यूज 18 से बात करते हुए भट्टी ने यह कही। प्रदेश उपाध्यक्ष भट्टी ने कहा, “वो लड़की इतनी रात को क्यों घूम रही थी? लड़की को 12 बजे के बाहर नहीं घूमना चाहिए था।”

भट्टी ने ये भी कहा कि माहौल सही नहीं है और हमें अपनी रक्षा खुद करनी पड़ती है, लड़की को इतनी रात  बाहर नहीं घूमना चाहिए था। बीजेपी उपाध्यक्ष ने कहा कि लड़की इतनी रात को क्या लेने गई थी? उन्होंने कहा कि जो घटना हुई उसकी मैं निंदा करता हूं। लेकिन यह भी कहता हूं कि वो लड़की इतने रात में 12.30 बजे क्या कर रही थी? उसके मां बाप को अपनी बेटी का ध्यान रखना चाहिए।

BJP नेता के विवादित बयान पर बवाल

हरियाणा बीजेपी उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी के इस विवादित बयान पर बवाल शुरू हो गया है। NDTV से बात करते हुए रामवीर भट्टी के बयान का करारा जवाब देते हुए पीड़िता वर्णिका कुंडू ने कहा कि, “यह पूछना उनका काम नहीं है। यह निर्धारित करना मेरा और मेरे परिवार का काम है कि मैं क्या करूं और कहां जाऊं, यदि इस तरह के लोग समाज में न होते तो मैं असुरक्षित नहीं होती फिर चाहे रात के 12 बजे होते या चार बजे होते।

पीड़िता ने आगे कहा कि, “यदि ये रात को होता है तो मेरी गलती है? मुझ पर क्यों सवाल उठाए जा रहे हैं? मुझ पर हमला हुआ है लेकिन पूछताछ आरोपियों से नहीं की जा रही है।” इस बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी सहित कई महिलाओं ने देर रात की तस्वीरें ट्वीट कर बीजेपी नेता के इस विवादित बयान की निंदा की है।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ट्वीट कर लिखा, मैं अगर रात को 12 बजे घर से बाहर घूमूं तो इसका मतलब यह नहीं कि मेरा रेप हो जाए, मेरे साथ छेड़छाड़ हो या मेरा पीछा किया जाए। मेरी गरिमा 24X7 मेरा अधिकार है। शर्मिष्ठा मुखर्जी के ट्वीट करने के बाद कई महिलाओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

देखिए ट्वीट:-

https://twitter.com/divyaspandana/status/894628674267369474?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=https%3A%2F%2Fd-11814435391019307084.ampproject.net%2F1501620723679%2Fframe.html

https://twitter.com/BeeGorgeous3/status/894667592870252544?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=https%3A%2F%2Fd-11814435391019307084.ampproject.net%2F1501620723679%2Fframe.html

https://twitter.com/NabakalpitaB/status/894628509330452481?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=https%3A%2F%2Fd-11814435391019307084.ampproject.net%2F1501620723679%2Fframe.html

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, हरियाणा में एक आईएएस अधिकारी की बेटी ने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि विकास बराला और उसका दोस्त आशीष कुमार एक पेट्रोल पंप से ही उनकी कार का पीछा कर रहे थे और कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसके द्वारा कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

मगर गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पीड़ित लड़की और उसके पिता (वरिष्ठ आईएएस) ने अपने फेसबुक पर पूरी घटना का ब्योरा पोस्ट किया है। अपनी फेसबुक पोस्ट में पीड़ित युवती ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं आम आदमी की बेटी नहीं हूं… मैं इसलिए भी खुशकिस्मत हूं कि न तो मेरा रेप हुआ और न ही मैं मरी हुई पाई गई।’

Previous articleस्कूलों में योग को अनिवार्य करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
Next articleCourt to frame charges against Kejriwal, Sisodia on Aug 23