उत्तर प्रदेश: शादीशुदा महिला ने वायुसेना के जवान पर लगाया रेप का आरोप

0

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की एक विवाहित महिला ने चंडीगढ़ में तैनात वायुसेना के एक जवान पर उसे बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतिकात्मक फोटो

समाचार एजेंसी आईएएनएस के हवाले से एक न्यूज़ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने वायु सेना में सैनिक के पद पर तैनात मानिकपुर के विद्यासागर पर शादी का झांसा देकर छह महीने तक चंडीगढ़ में बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन कॉलेज के समय से पीड़िता की सहेली रही है और उसी के जरिए वह विद्याासागर के संपर्क में आई थी। मामले की जांच मानिकपुर के थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। इस समय पीड़िता अपने परिवार से अलग एक किराए के कमरे में रह रही है।

एसपी ने दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि विद्यासागर ने उसे शिमला घुमाने के बहाने आरोपी की बहन ने उसे बुलाया था। वहां उसने अपने भाई के साथ पीड़िता को चंडीगढ़ भेज दिया। आरोप है कि चंडीगढ़ में विद्यासागर ने उसे एक किराए के कमरे में रखा और उसका रेप किया। वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया।

बता दें कि, पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी आजम खान का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने भारतीय सुरक्षाबलों पर रेप के आरोप लगाए था। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार में आजम खान कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं आजम खान समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं।

Previous articleAfter Haryana Police, J&K Police too pulls up Madhu Kishwar for spreading fake news
Next articleCBSE Results 2018: Central Board of Secondary Education declared class 10th results @cbseresults.nic.in