प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बॉलीवुड में फिल्म बनने जा रही है। फिल्म निर्देशक ओमंग कुमार ने पीएम मोदी पर फिल्म बना रहे हैं और इसका पहला लुक सोमवार (7 जनवरी) को रिलीज कर दिया गया है। पीएम मोदी की बायोपिक में अभिनेता विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में विवेक भगवा रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा है और इसके साथ लिखा है, ‘देशभक्ति ही मेरी शक्ती है’। विवेक ओबेरॉय ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
फिलहाल, फिल्म के रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को एक या दो नहीं बल्कि 23 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन ‘मैरी कॉम’ फेम ओमंग कुमार कर रहे हैं। वहीं, सोरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के साथ विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में फिर से दस्तक देंगे। बता दें कि लंबे समय से विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं कर रहे हैं।
लेकिन फिल्म के फर्स्ट पोस्टर सामने आने के बाद विवेक ओबेरॉय के लुक पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक सेक्शन ऐसा भी है जिन्हें विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं, वे एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस रोल के लिए परेश रावल को चुना जाना चाहिए था।
एक यूजर ने लिखा, “सुना हे विवेक ओबेरोय 6 महीने से प्लेन में ही है मोदी जी के रोल में जान फूँक दूँगा बोल रहा है।” एक अन्य यूजर ने विवेक ओबेरॉय पर तंज कसते हुए लिखा, “चाहे जितना ऐड़ी-चोटी का ज़ोर लगा लें विवेक ओबेरॉय भाई साब…..अभिनय के मामले में “मोदी जी” के आगे फीके पड़ जाएंगे।”
एक अन्य यूजर ने अभिनेता के अभिनय पर सवाल उठाते हुए लिखा, “विवेक ओबेरॉय कौन से एंगल से मोदी लग रहे है पोस्टर में कम से कम कलाकार तो अच्छा लाते जो मोदी जी मे मिलता जबरदस्ती के कलाकार है विवेक कही से नही मिल रहे मोदी में।”
एक अन्य यूजर ने मोदी सरकार के ‘अच्छे दिन’ वाले स्लोगन पर तंज कसते हुए लिखा, “बेरोजगारी बेरोजगारी रोने वाले कबूतरों, अब तो विवेक ओबेरॉय को भी रोजगार मिल गया…. अब और कितने अच्छे दिन???” बता दें कि इसी तरह तमाम यूजर्स इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है।
देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट
सुना हे विवेक ओबेरोय 6 महीने से प्लेन में ही है मोदी जी के रोल में जान फूँक दूँगा बोल रहा है #ModiBiopic @rssurjewala pic.twitter.com/jg4u8jGLGK
— Dr.ANAND RAI (@anandrai177) January 8, 2019
विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मोदी का किरदार निभाएंगे ,
उम्मीद है पतंग उड़ाने वाला सीन सलमान खान स्वयं करेंगे … ?
— Rafale marwadi (@i_marwadi) January 7, 2019
मोदी जी का किरदार विवेक ओबेरॉय की जगह मिथुन चक्रवर्ती को देना चाहिए था….
वो 'दलाल' एवं 'दो नंबरी' में पहले ही काम कर चुके हैं….
— Siona Gogoi (@AtomicBlow) January 7, 2019
रिपोर्टर – आप विवेक ओबेरॉय हैं ये पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
विवेक ओबरॉय- ये तो अच्छी बात है। लोग पहचान लेंगे तो मूवी देखने कोई नहीं आएगा? pic.twitter.com/4dVlcpADYu— onetiponehand_ (@OneTipOneHand_) January 7, 2019
I feel very sad,why have they casted Vivek Oberoi…he is not better actors than Modi ji
— satish pawar (@satishpawar13) January 7, 2019
चाहे जितना ऐड़ी-चोटी का ज़ोर लगा लें विवेक ओबेरॉय भाई साब…..अभिनय के मामले में "मोदी जी" के आगे फीके पड़ जाएंगे…??#AkhandBharat
— Mohammad Afzal (@afzaliitk) January 7, 2019
बेरोजगारी बेरोजगारी रोने वाले कबूतरों, अब तो विवेक ओबेरॉय को भी रोजगार मिल गया….
….अब और कितने अच्छे दिन???#ModiOnceMore #PMNarendraModi— vishal gupta (@voyger_twts) January 8, 2019
#PMNarendraModi विवेक ओबेरॉय कौन से एंगल से मोदी लग रहे है पोस्टर में कम से कम कलाकार तो अच्छा लाते जो मोदी जी मे मिलता जबरदस्ती के कलाकार है विवेक कही से नही मिल रहे मोदी में।
— Abdul (@courageous_89) January 7, 2019
विवेक ओबेरॉय किस चौकिदार का रोल निभा रहा है।@vivekoberoi
@— Junaid TL (@selfjuned) January 8, 2019
कौन कहता है कि अच्छे दिन नहीं आए
एक तरफ सलमान की Race – 3 पीट गयी
दूसरी तरफ विवेक ओबेरॉय को मोदी जी की बायोपिक मिली है ?#VivekOberai pic.twitter.com/RFBJZOCEbC
— Av! (@imtheavi) January 7, 2019