विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जनवरी 2021 में बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सेलेब्रिटी जोड़े ने गुरुवार को अपने फैंस को खुशखबरी दी कि इनके घर अगले साल जनवरी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जनवरी में माता-पिता बनेंगे। विराट कोहली ने ट्वीट किया, “और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।” कोहली ने बेबी बंप के साथ अनुष्का शर्मा की फोटो भी शेयर की है।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इसी फोटो को इंस्टाग्राम पर एक समान कैप्शन के साथ साझा किया, “और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।”

वहीं इस खबर की पुष्टि के साथ ही अनुष्का और विराट के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिसंबर 2017 को लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया था। दोनों ने इटली के टस्कने में अपने परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे।

भारत लोटने के बाद दोनों ने 2 रिसेप्शन्स का आयोजन किया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। पहला रिसेप्शन्स उन्होंने दिल्ली में रखा था, जिसमें पीएम मोदी भा शामिल हुआ थे। वहीं, दूसरा रिसेप्शन्स उन्होंने मुंबई में रखा था, जहां फिल्मी सितारों ने शिरकत की थी।

Previous articleVirat Kohli and Anushka Sharma to welcome their first baby in January 2021, Indian captain shares wife’s photo with baby bump
Next articleHP SET 2020: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET परीक्षा की अस्थायी तारीखों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर की