UPTET Result 2022: यूपीटीईटी परीक्षा के परिणाम घोषित, updeled.gov.in पर जाकर ऐसे करें चेक

0

UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2022 का परिणाम शुक्रवार (8 अप्रैल) को जारी हो चुका है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे यूपीटेट की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

UPTET Result 2022
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने 23 जनवरी 2022 को राज्य भर में UPTET-2021 का आयोजन किया था। इस साल कुल 21 लाख 65 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

परिणाम चेक करने के उम्मीदवार को लॉगिन करने की जरूरत होगी। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व लॉगइन पासवर्ड की मदद से अपने नतीजे देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  • UPTET Result देखने के लिए सबसे पहले यूपी डीईएलईडी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर प्रदर्शित ‘UPTET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दिए गए फील्ड कॉलम अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट होगी, उसमें अपना नाम देखें।
  • इसके बाद उम्मीदवार यूपी टेट का परिणाम 2022 डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleओडिशा: भ्रष्टाचार के बारे में लिखने पर पत्रकार को पुलिस ने बुरी तरह से पीटा, घायल होने पर अस्पताल में कराया भर्ती; जंजीर से बांधा पैर
Next articleHardik Pandya left in disbelief after Rahul Tewatia hits two huge sixes to pull off sensational IPL win against Punjab Kings