RJD नेता तेजस्वी यादव का आरोप, बिहार में बाल मजदूरों के जरिए हुआ EVM का ट्रांसपोटेशन

0

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और पंजाब सहित देशभर के कुछ राज्यों में कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) बदले जाने की खबरों के बाद माहौल काफी गरमा गया है। सोशल मीडिया पर ईवीएम से भरी गाड़ियों के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद राजनीतिक दलों की तरफ से इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं।

तेजस्वी यादव
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में EVM का ट्रांसपोटेशन बाल मज़दूरों के ज़रिए भी हुआ है और EVM चलकर मुज़फ़्फ़रपुर के होटल तक भी पहुँची है।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, “बिहार में EVM का ट्रांसपोटेशन (Transportation) बाल मज़दूरों के ज़रिए भी हुआ है। EVM चलकर मुज़फ़्फ़रपुर के होटल भी पहुँची जहाँ उसे मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बरामद किया गया। नियमों के विपरीत अपंजीकृत वाहनों में वोटिंग मशीनों को ढोया गया।”

बता दें कि, तेजस्वी यादव ने अपने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें दिख रहा है कि कुछ बच्चें कथित तौर पर EVM को एक जगह से दूसरे जगह पर लेकर जा रहें है।

बता दें कि, इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्ट्रोंग रूम के आस-पास मँडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फ़िराक़ में थी उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे जिनके पास कोई जबाब नही है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल??”

Previous articleलोकसभा चुनाव: फेसबुक पर राजनीतिक पार्टियों ने विज्ञापनों पर खर्च किए 27.7 करोड़ रुपये, BJP सबसे आगे
Next articleप्रवर्तन निदेशालय ने मीडिया से अधिकारियों की बातचीत पर लगाई रोक, आदेश का उल्लंघन करने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई