बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। इस फोटो में तैमूर सफेद कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं इतना ही नहीं इस तस्वीर में तैमूर इतने क्यूट हैं कि जितनी तारीफ की जाए शयद वो भी कम होगी।
इस तस्वीर में तैमूर अली खान बिल्कुल अपने पिता सैफ अली खान की तरह लग रहे हैं, इतना ही नहीं इस तस्वीर में तैमूर स्माइल करते हुए भी नज़र आ रहें है। सोशल मीडिया पर तैमूर की यह तस्वीर सामने आने के बाद जमकर वायरल हो रही है।
बता दें कि, इससे पहले जब तैमूर 2 महीने का हुआ था तब उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसे करीना के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हुई थी।
आपको बता दें कि, बच्चें के जन्म के साथ ही हर जगह उसकी चर्चा होने लगी थी और सोशल साइट्स पर वो ट्रेंड भी करने लगा था। तैमूर के जन्म के समय उनकी सामने आई फोटो के बाद से कोई दूसरी तस्वीर सोशल साइट्स पर आने के बाद मिन्टों में शेयर हो जाती है।



















