लेटर विवाद: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, हाई कोर्ट जाने को कहा

0

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर अवैध उगाही का आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने अपनी याचिका वापस से ली। इस मामले को लेकर परमबीर सिंह अब बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए परमबीर सिंह को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है। जिसके बाद परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। उन्होंने कहा है कि अब वो बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी देंगे। बता दें कि, परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी।

गौरतलब है कि, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पिछले हफ्ते पत्र लिखकर दावा किया था कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को 100 करोड़ रूपये की मासिक वसूली करने को कहा है। इस पत्र के बाद राज्य में सियासी तूफान आ गया था। परमबीर सिंह को हाल में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था।

Previous articleउत्तर प्रदेश: स्वामी चिन्‍मयानंद के कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, आरोपियों ने रेप के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जलाया था
Next articleअभिनेता आमिर खान हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, घर पर ही हैं क्वारंटीन