उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार (2 फरवरी) को राज्यसभा में हंगामा किया।
फोटो- ANI (सपा सांसद रामगोपाल यादव)समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि, कासगंज में बेगुनाहों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, ‘लोगों पर ज्यादती हो रही है। झूठे लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनको छोड़ा जाए। जो लोग वास्तव में दोषी हैं, जिन्होंने गोली चलाई है उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सब तो विडियो आ गया है, सारा सबके सामने। ऐसे में सवाल उठता है कि मार कौन रहा है? हिंदू ने ही हिंदू को मारा। और एक मुसलमान के ऊपर आरोप लगा दिया गया गया क्योंकि उसके तीन भाइयों के खिलाफ पहले से ही एफआईआर दर्ज है।’
Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav politicizes the Kasganj violence, says that Hindus are killing Hindus and Muslims are being jailed' pic.twitter.com/OG4FSiZFlx
— TIMES NOW (@TimesNow) February 2, 2018
वहीं, समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, राम गोपाल यादव ने कहा कि, ‘मुस्लिम लोगों के घरों में घुसकर मारपीट की। झूठे इल्जाम लगा कर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनकी संपत्ति नष्ट की जा रही है। आग लगाई जा रही है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।’
Muslim logon ke gharo me ghus kar maar pit ki. Jhute ilzaam laga kar logon ko giraftar kiya jaa raha hai, unki property ko nasht kiya jaa raha hai, aag lagayi jaa rahi hai. Police koi karyavahi kar nahi rahi hai: Ram Gopal Yadav, SP #KasganjClashes pic.twitter.com/ltyOT4FPcM
— ANI UP (@ANINewsUP) February 2, 2018