हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसको लेकर वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है।
photo- instagramदरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मंगलवार(10 अप्रैल) को जो फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें वह रेड कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि यह फोटो जुलाई का है।
इस फोटो में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के कुछ फैंस को उनकी यह तस्वीर पसंद नहीं आई है और इन लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु कर दिया।
वहीं, एक यूजर्स ने लिखा कि, ‘मैम, ये आपको क्या हो गया है?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘वेरी बैडलुक’। वहीं, कई लोगों ने उन्हें चीप बताया। वहीं, कई यूजर्स ने उनसे पूछा कि आपके संस्कार कहां गए?
वहीं, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के कुछ फैंस को उनकी यह बोल्ड तस्वीर पसंद भी आई। कुछ लोगों ने कमेंट करके सोनाक्षी की खूबसूरती की जमकर तारीफ भी की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ में कैमियो करते नजर आएंगी। बता दें कि, ‘रेस 3’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। सोनाक्षी और सलमान के अलावा फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस, बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैसे स्टार्स भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
बता दें कि, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो फैंस से जुड़े रहने के लिए हर थोड़े दिन में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि, कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म ‘वेल्कम टू न्यूयॉर्क’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप साबित हुई थी।
बोल्ड फोटो शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई सोनाक्षी सिन्हा
बोल्ड फोटो शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई सोनाक्षी सिन्हा, लोगों ने जमकर किया ट्रोलhttp://www.jantakareporter.com/hindi/sonakshi-sinha-sharing-bold-photos/180095/
Posted by जनता का रिपोर्टर on Wednesday, April 11, 2018