VIDEO: पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता शशि कपूर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार (4 दिसंबर) को मुंबई में निधन हो गया, उन्होंने कल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। शशि कपूर 79 साल के थे और पिछले कई दिनों से वो बीमारी से जूझ रहे थे। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था।

बता दें कि, शशि कपूर पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर उन्हें विदाई दी गई। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हो रहा है, इस मौके पर राज्य की पुलिस ने उन्हें सलामी भी दी है।

कपूर खानदान के ऋषि कपूर, रंधीर कपूर के अलावा इस मौके पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े और नामचीन सितारे मौजूद हैं।

शशि कपूर के बच्चे संजना कपूर और करण कपूर अमेरिका से भारत पहुंचे हैं। अंतिम संस्‍कार में शामिल होने और श्रद्धांजल‍ि देने के लिए बॉलीवुड जगत से भी लोग लगातार वहां पहुंच रहे हैं।

देखिए वीडियो

शशि कपूर के अंतिम दर्शन को उमड़ा समूचा बॉलीवुड

भारी बारिश के बीच अभिनेता शशि कपूर के अंतिम दर्शन को उमड़ा समूचा बॉलीवुडhttps://www.jantakareporter.com/hindi/shashi-kapoors-funeral/162980/

Posted by जनता का रिपोर्टर on Monday, 4 December 2017

बता दें कि, उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ और ‘आग’ में काम किया था। 1984 में पत्नी जेनिफर की मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई, बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

शशि कपूर ने हिन्दी सिनेमा की करीब 160 फिल्मों में काम किया। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार, कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं।

शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था, वह स्वर्गीय राज और शम्मी कपूर के छोटे भाई हैं। बता दें कि, साल 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उन्हें 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर की याद में एक ब्लॉग लिखा है। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर के काफी करीबी थे। दोनो ने एक साथ ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘त्रिशूल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था। अमिताभ बच्चन ने रूमी जाफरी के एक शेर से अपने ब्लॉग की शुरुआत की।

 

 

 

 

 

 

Previous articleLegendary actor Shashi Kapoor cremated in Mumbai
Next articleराज्यसभा की सदस्यता रद्द होने पर शरद यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे बोलने की सजा मिली