बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर को हाल ही में अपना एक ऐसा फैन मिल गया जिसने 30 साल पुराने उस खत को आज तक संभाल कर रखा हुआ है, जिसपर अभिनेता ने जवाब दिया था। अनिल कपूर ने इस यादगार पल को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।
दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह उसी 30 साल पुराने खत को पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘डिजिटल कमेंट्स से भरी इस दुनिया में, मेरा एक फैन हाथ से लिखे उस खत को लेकर आया, जिसपर मैंने 30 साल पहले जवाब दिया था। इस प्यार के लिए धन्यवाद।’
In a world full digital comments, one of my fans brought me a handwritten letter that I had replied to 30 years ago…thank you for all the love! pic.twitter.com/TxzJ6eJQaZ
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 3, 2019
अनिल कपूर के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जिन्होंने अनिल कपूर की हैंडराइटिंग का ही मजाक उड़ा दिया है। अभिनेत्री शबाना आजमी ने अनिल कपूर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘और वो आपकी हैंडराइटिंग को समझने में कामियाब भी रहे।’
And he managed to decipher your writing ?? https://t.co/iaiTAUQg1f
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 3, 2019
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। शबाना हमेशा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।