VIDEO: मेरठ में प्रियंका गांधी के सामने ही आपस में भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने ही पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे प्रियंका की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।

प्रियंका गांधी

दरअसल, सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई झड़पों में जख्मी और मृतक के परिजन से मिलने प्रियंका गांधी शनिवार को मेरठ पहुंचीं। यहां उन्होंने हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस क्रम में वह परतापुर इलाके में एक पीड़ित के घर पर गईं, जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पहले बहस करते रहे और फिर नौबत धक्कामुक्की तक आ पहुंची। इस दौरान प्रियंका वहीं पर मौजूद थीं।

बता दें कि, प्रियंका गांधी शनिवार को परतापुर स्थित साईं कॉलोनी में भूड़बराल आवास पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने उपद्रव में मारे गए सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने प्रियंका से कहा कि हमें परेशान किया जा रहा है। इस पर प्रियंका ने कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं। उन्होंने परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वाशन दिया।

दरअसल, 20 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ लोगों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया, इस दौरान जबरदस्त पत्थरबाजी हुई। कई गाड़ियों को फूंक दिया गया था। हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, इसी लाठीचार्ज के शिकार लोगों से मिलने प्रियंका गांधी पहुंचीं थी।

Previous articleEmotional scenes as Isha and Akash Ambani welcome Shloka Mehta and Anand Piramal to Reliance Family, Aamir Khan, Deepika Padukone and Riteish Deshmukh enthrall audience
Next articleIrfan Pathan announces retirement from professional cricket