बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को तत्काल इलाज के लिए नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब नौ बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत स्थिर है। रिपोर्ट के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपने जन्मदिन से पहले सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें सांप ने काट लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। घटना रविवार की सुबह तड़के हुई। सांप के काटने के बाद अभिनेता को इलाज के लिए कामोठे के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया और आज सुबह करीब नौ बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। सांप ने सलमान खान के हाथ पर काटा था। फिलहाल, सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है।
बता दें कि, 27 दिसंबर को सलमान खान का 56वां जन्मदिन है। ऐसे में ये कहना मुश्लिक होगा की सलमान खान ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगा ये फिर अपने फॉर्महाउस पर रेस्ट ही करेंगे। सलमान अपने जन्मदिन से पहले क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस पहुंचे थे।
गौरतलब है कि, यह इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। ख़बरों के मुताबिक, सांप, अजगर इस परिसर में अक्सर दिखते हैं। इस मामले पर अभी तक सलमान खान के परिवार या उनकी टीम की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]