RSMSSB Agriculture Supervisor 2021 Result: RSMSSB ने राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 में पास हुए उम्मीदवारों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 24 फरवरी 2022 को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है।
परिणाम डाउनलोड करने के चरण:
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर ‘समाचार और सूचनाएं’ अनुभाग पर जाएं।
- इसके बाद वहां क्लिक करें जहां लिखा हो- ‘Agriculture Supervisor 2021 : List of Provisional Candidate”
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड कर लें और भविष्य में आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]