Home Hindi RSMSSB Admit Card 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन और फायर...

RSMSSB Admit Card 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन और फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड rsmssb.rajasthan.gov.in पर किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0

RSMSSB Admit Card 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन, फायर ऑफिसर पदों के लिए RSMSSB एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Admit Card 2021
फाइल फोटो

फायरमैन और फायर ऑफिसर की परीक्षा 29 जनवरी 2022 को दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें:

  • सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in  पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध RSMSSB एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी निकालकर अपने पास रख लें।

आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2021 को शुरू हुई थी और 16 सितंबर 2021 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में 629 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in को देख सकते हैं।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]
Previous articlePriyanka Chopra shares news of becoming mother, requests privacy as celebrities congratulate
Next articleHuge setback for BJP ahead of polls in Goa, Laxmikant Parsekar, who replaced Manohar Parrikar as Goa Chief Minister, leaves party