बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार (30 अप्रैल) को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड गलियारे से कलाकार ट्वीट कर अपना दुख जता रहा है। बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर्स ने उनके निधन पर दुख जताया है। इसी बीच, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पापा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया है।
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मेरे सबसे मजबूत योद्धा। मैं आपको हर दिन मिस करूंगी, आपकी फेसटाइम कॉल को हर दिन मिस करूंगी! जब तब हम लोग नहीं मिल रहे हैं पापा आई लव यू- आपकी Mushk forever’। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी इसी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘लव यू पापा, RIP’।
गौरतलब है कि, ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बता दें कि, 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था।
साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा था। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के पिता और गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू सिंह के पति हैं।