“धर्म, मजहब, जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो”: गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को याद कर बोले राहुल गांधी; इशारो-इशारों में सरकार पर साधा निशाना

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को सरकार पर इशारो-इशारों में निशाना साधा और कहा कि धर्म एवं जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद होना चाहिए।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी। आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी।’’ कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में आगे कहा, ‘‘धर्म, मज़हब, जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो!’’

वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘गिरिराज से ध्यान लगावे, मन वांछित फल तू पावे…पूजा गोवरधन की करिलै। सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पर्व) की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

बता दें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तेजी से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते रहे हैं। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleAnushka Sharma publicly pronounces love for husband Virat Kohli after rape threats to 9-month-old daughter; Indian captain posts emotional note in reply
Next articleControversial NCB officer Sameer Wankhede removed from case related to Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan