RBI Office Attendant Admit Card 2021 Released: RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, rbi.org.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

RBI Office Attendant Admit Card 2021 Released: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2021 के लिए पंजीकरण किया है, वे 10 अप्रैल 2021 को या उससे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प 10 अप्रैल तक उपलब्ध होगा।

RBI Office Attendant Admit Card 2021

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 9 और 10 अप्रैल को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफिस अटेंडेंट के 841 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर ‘current vacancies’ के सेक्शन में ‘call letter’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Recruitment for the post of Office Attendants (2020)’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, पूछी गई जरूरी जानकारी भरें और लॉगइन करें।
  • RBI ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2021 आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट ऑनलाइन परीक्षा कॉल लेटर के अलावा इस परीक्षा के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किया है। इस परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स को इन निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप करना होगा।

Previous articleफेसबुक ने एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को हटाया, पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी बहू के पेज से ली थी एंट्री
Next articleTANCET result 2021: Anna University declares TANCET 2021 results @ tancet.annauniv.edu