श्रीदेवी के निधन से सदमे में हैं यह बॉलीवुड अभिनेत्री, इस साल नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन

0

बॉलीवुड की पहली ‘फीमेल सुपरस्टार’ और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री सहित पूरे देश में गम का महौल है। इसी बीच, उनके निधन से एक बॉलीवुड अभिनेत्री काफी दुखी हैं और इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन ना मनाने का फैसला लिया है।

फाइल फोटो- बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी

हम बात कर रहें है बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जिन्होंने अपना दुख जाहिर करते हुए श्रीदेवी से जुड़ी हुई अपनी यादें साझा कीं। इंडिया हिंदी न्यूज़ वेबसाइट की ख़बर के मुताबिक, रानी मुखर्जी ने श्रीदेवी को याद करते हुए मीडिया से कहा कि, श्रीदेवी की मौत की खबर से वे काफी सदमे में हैं इसलिए उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि, श्रीदेवी के साथ उनका गहरा रिश्ता था, वो उनकी पसंदीदा कलाकार ही नहीं बल्कि पसंदीदा शख्सियत भी थीं और उनके चले जाने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

ख़बर के मुताबिक, साथ ही उन्होंने कहा कि, श्रीदेवी उनकी फिल्म हिचकी देखना चाहती थीं। मैंने उनसे कहा था, फिल्म का कुछ काम बाकी है। आप दुबई से लौट कर आइए फिर साथ में देखते हैं, रानी को बेहद अफसोस है कि वो श्रीदेवी की ये इच्छा पूरी नहीं कर सकीं।

बता दें कि, इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रो-रोकर श्रीदेवी को याद करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी सावंत वीडियो में रोते हुए कह रही है कि, श्रीदेवी मैम आप चले गए हम बहूत सैड हैं। पूरा बॉलीवुड को काफी दुख हुआ हैं, आई लव यू मैम। क्या हो गया आपको, आप क्यों चले गए। वी लव यू… आप जैसा कोई नहीं हैं। कोई भी आप जैसी एक्टिंग नहीं कर सकता और कोई भी आप जैसा डांस नहीं कर सकता। आप एक बहूत अच्छी इंसान थी मुझे अब बिल्कुल भी जीने का दिल नहीं कर रहा हैं। आई लव यू सो मच।

गौरतलब है कि, 54 वर्षीय श्रीदेवी की शनिवार 24 फरवरी को दुबई स्थित एक होटल के बाथरूम में मौत हो गई थी। डिनर से पहले बाथरूम गईं श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बेहोश होकर पानी भरे बाथटब में गिर गईं, देर तक डूबे रहने से उनकी सांस थम गई। बता दें कि, श्रीदेवी दुबई में पति बोनी कपूर और बेटी ख़ुशी के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई हुई थीं।

बता दें कि, श्रीदेवी का आज यानी बुधवार (28 फरवरी) को अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 9.30 बजे से तीन घंटे के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा, ताकि उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। इसके बाद श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दोपहर दो बजे क्लब से चलकर लगभग 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी। यह जानकारी उनके परिवार ने एक बयान में दी।

बता दें कि, इससे पहले पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री का पार्थिव शरीर एक निजी विमान से मंगलवार रात 10.05 बजे मुंबई लाया गया। बोनी कपूर पत्नी के पार्थिव शरीर के साथ थे, उनके देवर व फिल्म अभिनेता अनिल कपूर मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे।

Previous articleJitan Ram Manhi leaves NDA, to join grand alliance with RJD, Congress
Next articleSridevi cremated today as friends and fans pay tributes to Bollywood’s ‘Chandni’