‘नफरत और हिंसा देश को कमजोर कर रही है’: JNU में हुई झड़प और रामनवमी पर हुए हमलों के बाद बोले राहुल गांधी

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि नफरत, हिंसा और अलगाव भारत को कमजोर कर रहे हैं तथा ऐसे में न्यायप्रिय और समावेशी भारत के लिए खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने राम नवमी पर देश के कुछ स्थानों तथा यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी
फाइल फोटो

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘नफरत, हिंसा और अलगाव हमारे प्रिय देश को कमजोर कर रहे हैं। भाईचारे, शांति और सद्भाव के माध्यम से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए, न्यायप्रिय और समावेशी भारत को सुरक्षित करने के लिए साथ खड़े होते हैं।’’

बता दें कि, दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी छात्रावास में रविवार को छात्रों के दो गुटों की आपस में भिडंत हो गई, जिसमें कई छात्र हो गए। आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर मांसाहारी भोजन करने के लिए छात्रों के एक समूह पर हमला करने का आरोप है।

इसके अलावा राजस्थान के करौली शहर मे सामुदायिक समूहों के बीच हिंसा हो गई थी, जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगाया गया।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleकर्नाटक: मुस्लिम फल विक्रेता की दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप में श्री राम सेना के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Next articleदेवघर रोपवे हादसा: 20 लोगों का किया गया रेस्क्यू, 28 की जान अभी भी हवा में अटकी, बचाव अभियान जारी