प्रशासन की तरफ से अनुमति नही मिलने के बावजूद, सहारनपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिंसा प्रभावित सहारनपुर के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल सड़के रास्ते से सहारनपुर जा रहे हैं क्योंकि उनको हैलीकाप्टर उतारने की इजाजत नहीं मिली है, राहुल गांधी करीब 1 बजे सहारनपुर पहुंचेगे। हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के इस दौरे की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद राहुल गांधी सहारनपुर जा रहे हैं।

photo- ANI

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी गयी है। कुमार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर लाया गया है, जिन्हें सहारनपुर की जातीय हिंसा और संघर्ष के मद्देनजर 24 मई को निलंबित कर दिया गया था।

राहुल का कल शब्बीरपुर गांव जाने का कार्यक्रम था, जहां 5 मई को दलितों के मकानों को आग लगायी गयी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर से आई हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

सहारनपुर में इस महीने कई बार जातीय संघर्ष देखने को मिला। करीब 40 दिन पहले अंबेडकर जयंती पर जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पांच मई को दो समुदायों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति मारा गया और 15 अन्य घायल हो गए। 9 मई को करीब दर्जन भर पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि 23 मई को एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य को घायल कर दिया गया।

गौरतलब है कि सहारनपुर में जातीय हिंसा इस बढ़ गया कि गुरुवार(25 मई) को पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार(24 मई) को हिंसा पर नियंत्रण पाने में असफल रहे सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को सस्पेंड कर दिया गया। जबकि, डिवीजनल कमिश्नर और डीआईजी का भी तबादला कर दिया गया।

यही नहीं, हालात को काबू में करने के लिए मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इंटरनेट, मैसेजिंग और सोशल मीडिया का प्रयोग असामाजिक तत्व अफवाह और भ्रामक सूचनाओं को फैलाने में कर रहे थे। खबरों की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में डीजीपी को भी कड़ी फटकार लगाई है।

इससे पहले मंगलवार(23 मई) को हुई हिंसक घटनाओं के बाद आज(24 मई) फिर सुबह थाना बडगांव के अन्तर्गत ग्राम मिर्जापुर में ईंट भट्टे पर सो रहे दो लोगों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस हिंसा में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Previous articleAriana Grande to perform benefit concert in Manchester
Next articleVIDEO: इलाहाबाद के शेल्टर होम में लावारिस बच्चों के साथ होता है अमानवीय व्यवहार, वीडियो हुआ वायरल