“महंगाई से आमजन परेशान हैं, जनता माफ नहीं करेगी”: देश में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, राहुल गांधी बोले- “काश मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता”

0

देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, महंगाई से आमजन परेशान हैं जनता माफ नहीं करेगी। वहीं, राहुल ने कहा, काश मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता।

महंगाई

प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा, “त्यौहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्यौहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। चुनाव के समय भाजपा 1-2रू घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। जनता माफ नहीं करेगी।”

वहीं, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “दिवाली है। महंगाई चरम पर है। व्यंग्य की बात नहीं है। काश मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता।”

बता दें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोलते नजर आते रहे हैं। इससे पहले भी कई बार उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर केद्र सरकार को घेरा था।

Previous articleदीपावली के बाद एक और बड़ा बम फोड़ेंगे नवाब मलिक? बोले- “होटल ‘The Lalit’ मे छुपे है कई राज”
Next article“इस विज्ञापन में प्रभु श्री राम कहां है?”: दिवाली पर अरविंद केजरीवाल के विज्ञापन पर भाजपा ने उठाए सवाल, लोग भी कर रहे हैं तरह-तरह के कमेंट