पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत भी लिखा है। हालांकि, उन्होंने साफ़ तौर पर ये कहा है कि वे पार्टी में बने रहेंगे।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे त्यागपत्र में उन्होंने कहा, “व्यक्ति के ज़मीर का पतन समझौते करने से होता है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के लोगों के वेलफ़ेयर के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।”
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 28, 2021
गौरतलब है कि, हाल ही के कुछ दिनों में नवजोत सिंह सिद्धू की मंज़ूरी से हुई गतिविधियों के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाकर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की गद्दी सौंपी गई थी।
बता दें कि, इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभार हरीश रावत ने कहा था कि राज्य विधानसभा के आने वाले चुनाव पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।



















