मां और पति निक जोनस के साथ स्मोकिंग करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर वायरल

0

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। बड़े से बड़ा अभिनेता या अभिनेत्री क्यों न हो लेकिन उनमें कोई ना कोई कमी ढूंढकर ट्रोलर्स उन्हें अपने निशाने पर ले लेते हैं। अब ट्रोलर्स की ताजा शिकार एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा को इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके पीछे वजह उनकी एक तस्वीर है, जिसमें वह स्मोक करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास हैं और साथ ही उनकी मां भी हैं। हालांकि, वह पहले भी कई बार ट्रोलर्स का शिकार हो चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की यह फोटो काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर में अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा व अमेरिकी पॉप-गायक और उनके पति निक जोनास सिगार के कश लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रियंका सिगरेट का कश लगाती दिख रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा, जिन्होंने बीते साल अपने अस्थमा के बारे में लोगों को बताया था कि किस तरह अस्थमा भी उन्हें करियर की ऊंचाईयों को पाने से नहीं रोक सका। इस फोटो के साथ यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल अपने अस्थमा के बारे में लोगों को बताया था कि किस तरह अस्थमा भी उन्हें करियर की ऊंचाईयों को पाने से नहीं रोक सका। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “मुझे अच्छी तरह जानने वाले लोग जानते हैं कि मुझे दमा है। मेरा मतलब है, इसमें छिपाने वाला क्या है? मुझे यह पता था कि इसके पहले कि दमा मुझे अपने काबू में कर ले, मुझे उसे काबू में करना होगा। जब तक मेरे पास मेरा इनहेलर है, दमा मुझे मेरे लक्ष्य को पाने और बेरोक जिंदगी जीने से नहीं रोकता।”

पिंकी राजपुरोहित नाम की एक यूजर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि प्रियंका चोपड़ा दीदी को अस्थमा है, दीदी को स्मोक से नफरत है, दीदी लोगों से स्मोक फ्री दीवाली की अपील करती हैं और दीदी को खुद स्मोक करती हैं। ऐसे कैसे चलेगा दीदी। एक यूजर ने ट्वीट किया, “कितनी प्यारी बात – प्रियंका चोपड़ा दिवाली पर विकसित हुए अपने अस्थमा को ठीक करने की कोशिश करती हुई।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्रिय भारतीय कृपया दिवाली पर पटाखे न फोड़ें क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा है।”

एक यूजर ने उनकी इस तस्वीर पर तंज कसते हुए लिखा कि स्मोक क्यूर्स अस्थमा। वहीं, कुछ यूजर्स प्रियंका चोपड़ा के कई साल पहले किए गए एक ट्वीट को भी रिट्वीट कर रहे हैं। इस ट्वीट में प्रियंका ने स्मोकिंग को गलत बताया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि स्मोकिंग इज ऑवफुल, यक।

देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट

बता दें कि प्रियंका ने बीते दिसंबर निक जोनस से उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी में आतिशबाजी होने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया गया था। 18 जुलाई को प्रियंका का बर्थडे था। उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ने धूमधाम से इस दिन को सेलिब्रेट किया। इस मौके के विडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

 

Previous articleMukesh and Nita Ambani face social media roasting for ‘pressurising’ Shloka Mehta to have child
Next articleभारत ने रचा इतिहास, ISRO ने श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया चंद्रयान-2