कर्नाटक से बीजेपी विधायक महंतेश कवटागिमथ के बाद अब कर्नाटक के बेलागवी में एक नेता ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की है, जिसकी जमकर आलोचना की जा रही है। पूर्व विधायक मनोहर किनेकर ने व्हाट्सएप के ‘नव क्रांति युवक मंडल देसुर’ ग्रुप में शनिवार (6 मई) को 11 सेकंड की एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसके बाद जमकर उनकी आलोचना की जा रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ग्रुप में वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों बाद एडमिन ने महाराष्ट्र में रहने वाले एक किनेकर के समर्थक को ग्रुप से हटा दिया। थोड़ी देर बाद ग्रुप के एडमिन ने दो और लोगों को ग्रुप से हटा दिया। उन्होंने दूसरे ग्रुप में वही वीडियो शेयर किया था।
बताया जा रहा है कि ‘नव क्रांति युवक मंडल देसुर’ ग्रुप में नेताओं के अलावा उनके समर्थक और देसुर गांव के कई निवासी भी शामिल हैं। शुरुआत में ग्रुप का एडमिन पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं था। दरअसल, यहां मराठी बोलने वालों का दबदबा है।
जनसत्ता की ख़बर के मुताबिक, विवादों में घिरने के बाद मनोहर किनेकर ने साफ किया कि ये साजिश राजनीतिक विरोधियों की है। इसमें मेरे नंबर का गलत इस्तेमाल किया गया है, विपक्षी दलों ने उनकी छवि खराब करने के इरादे से यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट की है, क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कहा इस मामले में किसी के खिलाफ केस दर्ज कराने का सवाल ही नहीं होता है, क्योंकि ग्रुप उनके पास है।
आपको बता दें कि, हाल ही में कर्नाटक में बीजेपी के विधायक महंतेश कवातागीमथ ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में 50 से अधिक पोर्न तस्वीरें पोस्ट कर डालीं थी। इस व्हाट्सऐप ग्रुप के मेंबरों में कई विधायक, काउंसिलर और सीनियर अफसर शामिल हैं। इस ग्रुप के सदस्यों में पुलिस प्रमुख समेत कई बड़े अफसर, सांसद, महिला अफसर, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया के लोग हैं।
ग्रुप में इस तरह की तस्वीरें आने के बाद कई सदस्यों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इस इस ग्रुप को छोड़ दिया था। जिसके बाद एक ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर ने महंतेश कवटागिमथ को ग्रुप से निकाल दिया।