धनबाद में बीजेपी की एक महिला नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद से राजनीतिक हल्को में खलबली मच गई है। समाचार चैनल NewsX की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ जिस व्यक्ति ने ये वीडियो बनायी है वह खुद इस वीडियो में मौजूद है।
वीडियो में महिला भाजपा नेता और आदमी दोनों को एक अंतरंग स्थिति में देखा जा सकता है। इस घटना को वीडियो में शामिल व्यक्ति ने चुपके से रिकार्ड कर लिया था।
वीडियो लीक करने वाले व्यक्ति का नाम सत्येंद्र सिन्हा बताया जा रहा है जो महिला का पुराना दोस्त था। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि सिन्हा ने वीडियो अपलोड करने से पहले महिला से 7 लाख रूपये की मांग की थी। भाजपा की महिला नेता ने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि यह वीडियो सतेंद्र सिन्हा नाम के व्यक्ति ने बनाकर वायरल किया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बीजेपी नेता ने आईटी एक्ट के तहत धनबाद के केंदुआडीह थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले मे पार्टी जिलाध्यक्ष ने भी पूरे मामले की जांच के ऑर्डर दिए हैं।