पीएम मोदी सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने जन्मदिन पर राहुल गांधी को दी बधाई

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बुधावार (19 जून) यानी आज 49वां जन्मदिन है। राहुल का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में अपने नेता का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह दूसरा जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर उन्हें सुबह से ही ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल को जन्मदिन पर बधाई दी है।

राहुल गांधी
फाइल फोटो: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में राहुल के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।’ बता दें कि, लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी।

वहीं, राजनेताओं की बात करें तो कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता अनु टंडन, शीला दीक्षित और नगमा समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने राहुल को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर राहुल को हैप्पी बर्थडे कहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी की कुछ यादगार पलों को शामिल किया गया है और पांच बातों को हाइलाइट किया गया है, जिससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

दिल्ली में राहुल गांधी के एक समर्थक फूल सिंह ने उनके जन्मदिन के मौके पर हवन किया। देश के तमाम हिस्सों में कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि दिसंबर 2017 में राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान उन्हें सौंपी। सोनिया 19 वर्षों तक पार्टी की अध्यक्ष रहीं।

 

Previous articleवर्ल्ड कप 2019: भारत से करारी हार के बाद निराश पाकिस्तानी फैन को रणवीर सिंह ने गले लगाकर दिया दिलासा, वीडियो वायरल
Next articleBJP सांसद ओम बिड़ला निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुने गए, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने किया समर्थन