“इंस्टाग्राम पर परिवार है”: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बोल्ड तस्वीर पर परिणीति चोपड़ा ने किया कमेंट; यूजर्स ने तस्वीर को बताया अश्लील

0

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की, जिसपर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका की तस्वीर पर कई यूजर्स ट्रोल करने से भी नहीं चूके।

प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी तस्वीरें पोस्ट की है। अभिनेत्री पूल के किनारे धूप का आनंद ले रही हैं। उन्होंने रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकिनी टॉप पहना हुआ है। उनके पास निक जोनस बैठे हुए हैं, जो शर्टलेस हैं। प्रियंका ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘स्नैक।‘ साथ ही कांटे और चाकू की इमोजी भी पोस्ट की है। वहीं निक ने एक हाथ मे कांटा और एक हाथ मे चाकू ले रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस बोल्ड तस्वीर पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कोई दोनों की तारीफ कर रहा है तो कई बोल रहा है कि बीच पर ये क्या चल रहा है। कई यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर को अश्लील बताया है।

इस बीच, प्रियंका की तस्वीर पर कजन परिणीति चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। परिणीति ने अपने कमेंट में लिखा, “जीज, मीमी दीदी, क्या चल रहा है यहां, इंस्टाग्राम पर परिवार है। आंखें बंद करके हिट बटन लाइक करने की कोशिश की हूं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति पिछली बार फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘साइना’ में दिखी थीं। उनकी आने वाली फिल्म निर्देशक रिभु दास गुप्ता के साथ है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

वहीं, बात प्रियंका की करें तो वह पिछले कुछ समय से लंदन में अपनी फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। वीकेंड में वह अमेरिका लौटी हैं। उन्होंने निक के एक कॉन्सर्ट में भी शिरकत की। सिटाडेट के अलावा प्रियंका के पास फिल्म ‘जी ले जरा’ और ‘मैट्रिक्स 4’ है।

Previous articleGreater Kashmir issues apology after advertisement luring ‘young girls, housewives’ for spa job triggers angry backlash
Next articleस्पा की नौकरी के लिए ‘युवा लड़कियों और हाउस वाइफ’ को लुभाने वाले विज्ञापन के लिए अखबार ग्रेटर कश्मीर ने मांगी माफी, यूजर्स की आलोचनाओं के बाद जारी किया बयान