बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल का ड्राइवर अशोक रेप के आरोप में गिरफ्तार, दस साल से चला रहा था उनकी गाड़ी

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल के ड्राइवर अशोक को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। परेश रावल का ड्राइवर अशोक पिछले दस साल से उनकी गाड़ी चला रहा था। डीएन नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 376 ,50, 67 और 67A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

photo: storypick.com

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 16 अगस्त की है और उसी दिन डीएन नगर पुलिस स्टेशन की टीम सादे कपड़ों में परेश रावल के घर ड्राइवर अशोक को दबोचने पहुंची थी लेकिन अशोक अभिनेता के घर नहीं मिला था। तब पुलिस ने परेश रावल के दूसरे ड्राइवर दुर्गेश की मदद से अशोक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि, ड्राइवर अशोक ने किसी महिला का रेप किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परेश रावल के परिवार और पत्नी सम्पत स्वरूप की गाड़ी के लिए अशोक ही ड्राइविंग करता था।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल गुजरात के हाईप्रोफाइल सीट अहमदाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद है। इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ने से उन्होंने मना कर दिया था। साल 2014 में अहमदाबाद पूर्व से परेश रावल इस सीट से चुनाव लड़े थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुद ही चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा प्रकट कर दी थी। रावल ने कहा था कि फिल्मों में व्यस्त होने की वजह से वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

Previous articleAjinkya Rahane’s gritty 81-run knock helps India avoid complete batting collapse against West Indies
Next articleCongress leader praises PM Modi hours after Arnab Goswami accuses him of deliberately weakening P Chidambaram’s case