कोरोना के नए मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 30 अप्रैल तक लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

0

कोरोना के नए मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बीच देश की राजधानी दिल्ली में रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत शहर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। यह कर्फ्यू 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

दिल्ली
फाइल फोटो

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 3 हफ्तों से कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार रात का कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा किया। मामलों में बढ़ोतरी वाले दूसरे राज्यों जैसे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पहले ही रात का कर्फ्यू लगाया जा चुका है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भेजा गया था, लेकिन उनके कार्यालय ने कहा था कि अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

2 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि पहले की तुलना में इस बार संक्रमण दर कम है, लिहाजा किसी भी तरह लॉकडाउन करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम स्थिति की समीक्षा करेंगे। यदि भविष्य में लॉकडाउन की जरूरत हुई तो पहले मैं इस पर परामर्श करूंगा।”

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 3,548 नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामले 6,79,962 हो गए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट 5.54 प्रतिशत है। यह लगातार चौथा दिन है कि जब दिल्ली में 3,500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले रविवार को यहां 4,033 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो कि साल 2021 का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा था। वहीं 3 अप्रैल को 3,567 और 2 अप्रैल को 3,594 मामले सामने आए थे।

देश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 96,982 नए मामले दर्ज होने के बाद मंगलवार तक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,86,049 हो गई है। इससे एक दिन पहले सोमवार को देश में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा 1,03,558 नए मामले दर्ज हुए थे।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में रोज तेजी से मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब के 50 जिलों में 50 हाई-लेवल मल्टी-डिसिप्लिनरी पब्लिक हेल्थ टीमें भेजी हैं। इन जिलों में मामले बड़ी संख्या में दर्ज हो रहे हैं। (इंपुट: IANS के साथ)

Previous articleNight curfew imposed in Delhi with immediate effect after surge in COVID-19 cases
Next articleउत्तर प्रदेश: चार वर्षीय दलित लड़की संग यौन दुराचार करने के आरोप में नाबालिग पर मामला दर्ज