NEET Result 2020: NTA आज ntaneet.nic.in पर जारी करेगा NEET 2020 का रिजल्ट, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी ये जानकारी

0

NEET Result 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2020) का रिजल्ट शुक्रवार (16 अक्टूबर) को जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी, खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को ट्वीट करके दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने नीट यूजी रिजल्ट 2020 को लेकर कहा कि डीजी एनटीए द्वारा नीट यूजी 2020 रिजल्ट की घोषणा आज की जाएगी। साथ ही, उन्होंने सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं दीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर बाद 4 बजे तक जारी कर सकता है। हालांकि, परिणाम घोषित किये जाने के निश्चित समय की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा फिलहाल जारी नहीं की गयी है।

NEET Result 2020: उम्मीदवार ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद NEET UG Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नीट एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

गौरलतब है कि, जो छात्र कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण या कंटेनमेंट जोन में रहने के कारण 13 सितंबर को आयोजित हुई नीट परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, उनकी परीक्षा 14 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

बता दें कि, देशभर में नीट की परीक्षा 13 सितंबर को 3,843 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक डेटा के अनुसार इस साल नीट की परीक्षा में करीब 90 फीसदी छात्र शामिल हुए थे। नीट परीक्षा के लिए इस बार कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था।

Previous articleउत्तर प्रदेश में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिलाओं को बचाया गया; तीन लोग गिरफ्तार
Next articleबिहार: नीतीश सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का कोरोना वायरस से निधन, सीएम ने जताया शोक