केरल: शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार के आरोप में नौसेना अधिकारी गिरफ्तार

0

केरल पुलिस ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में नौसेना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि नौसेना के अधिकारी ने शादी का झूठा वादा करके उसकी बेटी से बलात्कार किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुंबई में नौसेना के चीफ पेटी ऑफिसर मुरली कुमार (38) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उस पर अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार (निवारण) अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुमार ने उसके साथ उस समय बलात्कार किया जब वह पिछले सप्ताह यहां एक होटल में उससे मिलने गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से उसे होटल के एक कमरे में बुलाया था। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब महिला को यहां के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दो बार मिस्टर एशिया टाइटिल धारी और आठ बार मिस्टर इंडिया टाइटल धारी कुमार की कथित रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से मित्रता हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना पर वह नौसेना के अधिकारियों के समक्ष एक रिपोर्ट दाखिल करेंगे।

Previous articleArnab Goswami served legal notice for allegedly calling Kerala’s flood victims ‘shameless’
Next articleहार्दिक पटेल के समर्थन में आए सीएम केजरीवाल, बोले- ‘सभी किसान और पूरा समाज उनके साथ है, उनकी तपस्या व्यर्थ नहीं जाएगी’