समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह को बुधवार रात को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) की और से बयान जारी कर बताया गया कि, मुलायम सिंह यादव स्वस्थ हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आदरणीय ‘नेता जी’ श्री मुलायम सिंह यादव जी एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री पारसनाथ यादव जी ईश्वर की अनुकम्पा से स्वस्थ हैं और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।”
आदरणीय ‘नेता जी’ श्री मुलायम सिंह यादव जी एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री पारसनाथ यादव जी ईश्वर की अनुकम्पा से स्वस्थ हैं और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2020
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट में शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ काफी देर तक उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे।
गौततलब है कि, मुलायम सिंह यादव बढ़ती उम्र की वजह से आने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्हें पेट की दिक्कतों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।