बिहार: नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी बर्खास्त, BJP की शिकायत के बाद सीएम ने की कार्रवाई

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कैबिनेट मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक प्रमुख मुकेश सहनी को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। सीएम ने साहनी को बर्खास्त करने की सिफारिश राज्य के राज्यपाल को भेज दी गई है।

मुकेश सहनी

बिहार सरकार में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक ‘‘लिखित निवेदन’’ के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मत्स्य और पशुपालन मंत्री सहनी को मंत्रिमंडल से निष्कासित करने की सिफारिश की। जिसमें कहा गया कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक प्रमुख सहनी ‘‘अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं हैं।’’

बता दें कि, यह मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सभी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के कहने पर सहनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। भाजपा ने ही सहनी को विधान परिषद में भेजा था, क्योंकि वह विधानसभा का चुनाव हार गए थे।

भाजपा के बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल ने साहनी पर विभाग और मछुआरों को ठगने का आरोप लगाया था। जायसवाल ने कहा, “मैं आज सदमे में हूं। मंत्रालय के 30 से अधिक सदस्यों ने मामले में बिहार के मंत्री की लापरवाही के बारे में शिकायत की है। मंत्री ने स्थायी समिति को भंग करने के लिए कहा है और एक अधिकारी नई समिति का प्रभारी होगा। यह चौंकाने वाला है।”

इससे पहले साहनी ने यह कहते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था कि वह नीतीश कुमार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करने का वादा किया था। साहनी बोचाहन उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शख्स ने मारा मुक्का, पुलिस ने हिरासत में लिया
Next articleकिसान नेता राकेश टिकैत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की