पद्म भूषण सम्‍मान मिलने के बाद धोनी ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा सशस्त्र बलों को भावनाओं से भरा संदेश

0

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार (2 अप्रैल) को देश के तीसरे सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान (पद्म भूषण) से नवाजा गया था। बता दें कि, धोनी को सोमवार को आयोजित एक विशेष समारोह में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण से नवाजा था।

photo- instagram

बता दें कि, इस समारोह में धोनी सेना की वर्दी में पद्मभूषण सम्मान लेने पहुंचे थे। जब सम्मान समारोह में धोनी का नाम लिया गया तो वो एक जवान की तरह राष्ट्रपति कोविंद के पास गए और उन्हें सैल्यूट किया। बता दें कि, धोनी को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक हासिल है।

धोनी के अलावा बिलियर्ड्स के वर्ल्‍ड चैंपियन पंकज आडवाणी ने भी पद्म भूषण हासिल किया। पद्म भूषण सम्मान लेने के बाद धोनी ने देश के सशस्‍त्र बलों को विशेष संदेश दिया है। यह सम्‍मान हासिल करने के बाद धोनी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर सशस्‍त्र बलों के लिए भावनाओं से भरपूर संदेश भेजा।

महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार(3 अप्रैल) को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि, ‘पद्म भूषण सम्‍मान मिलने और इसे सैन्‍य वर्दी में लेने से मेरा उत्‍साह कई गुना बढ़ गया है। यह वर्दी पहनने वाले सभी पुरुषों-महिलाओं और उनके परिवार को बहुत-बहुत धन्‍यवाद। इनके ‘बलिदान’ के कारण ही हम अपने संवैधानिक अधिकारों का आनंद ले पा रहे हैं। जय हिंद।’

बता दें कि, धोनी ने अपने इस पोस्ट के साथ कुछ फोटो भी टैग किया है, जिसमें वे सैन्‍य वर्दी पहनकर राष्‍ट्रपति से सम्‍मान लेते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि, धोनी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ख़बर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 16 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके है। वहीं, इस पोस्ट पर 28 हजार से ज्यादा लोग अपनी प्रतिक्रया दे चुके है।

सेना की वर्दी में राष्‍ट्रपति से पद्म भूषण लेकर छाए महेंद्र सिंह धोनी, लोगों ने किया सैल्यूट

सेना की वर्दी में राष्‍ट्रपति से पद्म भूषण लेकर छाए महेंद्र सिंह धोनी, लोगों ने किया सैल्यूट

Posted by जनता का रिपोर्टर on Monday, 2 April 2018

Previous articleArun Jaitley reportedly seriously ill, may go for kidney transplant
Next articleShocker from Kerala: Studio morphed wedding photos of women for porn videos