झारखंड में पांच चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

0

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होंगे। राज्य में कुल 5 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। वहीं, वोटो की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

झारखंड

पांच चरणों में होंगे मतदान

  • 30 नवंबर को पहले चरण का मतदान, 13 सीटों पर
  • 7 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान, 20 सीटों पर
  • 12 दिसंबर को तीसरे चरण का मतदान, 17 सीटों पर
  • 16 दिसंबर को चौथे चरण का मतदान, 15 सीटों पर
  • 20 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान, 16 सीटों पर
  • 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में झारखंड में भाजपा की सरकार है और साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों में 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नें 37 सीटों पर कब्जा किया था और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) ने 5 सीटें जीती थी।

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 41 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। एनडीए के सामने सूबे में अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। इनके अलावा कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल भी चुनाव मैदान में होंगे।

Previous articleमहाराष्ट्र: BJP नेता बोले- अगर राज्य में 7 नवंबर तक नई सरकार नहीं बनी तो लग सकता है राष्ट्रपति शासन
Next articleElection Commission announces dates for assembly polls in Jharkhand, denies allegations of pressure from central government