कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकी एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना बेंगलुरु के येलहंका पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। मारपीट के बाद उन्होंने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देंगे। बाद में उन्होंने इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर किया।
पुलिस ने कहा कि लड़की को फिर से ब्लैकमेल करते हुए कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाएगा, मुख्य आरोपी ने अपने 7 दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता रोती हुई घर आई, जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने उसे यह बताने के लिए मनाया कि उसके साथ क्या हुआ, तब उसने यह खुलासा किया। इसके बाद पीड़िता की मां ने 5 अप्रैल को येलहंका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (इंपुट: IANS के साथ)
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]