कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी का एक सांप्रदायिक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसको लेकर वो यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग मनोज जोशी की आलोचना करते हुए जमकर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। यूजर्स मनोज जोशी पर मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने का आरोप लगा है। वहीं, यूजर्स ने ट्विटर पर “Kachra Seth” ट्रेंड करा मनोज जोशी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल, 55 वर्षीय मनोज जोशी ने रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदर्भ में एक ट्वीट किया था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कथित तौर पर मुसलमानों को टारगेट किया था, जिसे लेकर अब हंगामा बरपा हुआ है। सोशल मीडिया पर मनोज जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। उन्हें ट्रोल करते हुए लोग जमकर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।
मनोज जोशी ने अपने ट्वीट में लिखा था, “जो घर-घर से अफजल निकाल रहे थे, वहां से कभी डॉक्टर भी निकालेंगे क्या?” मनोज जोशी का यह ट्वीट ऐसे समय पर सामने आया है, जब पूरा देश कोविड-19 से जूझ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनपर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें घेरना शुरू कर दिया।
जो घर-घर से अफ़ज़ल निकाल रहे थे, वहाँ से कभी डॉक्टर भी निकालेंगे क्या?
— Manoj Joshi (@actormanojjoshi) April 18, 2021
एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, “इस भयंकर आपदा में भी अगर आप नफ़रत और सांप्रदायिक बात कर पा रहे हैं तो यकीन मानिए आप इंसान नहीं हो। वैसे ज्यादा सोचने कि जरूरत नहीं है हमारे देश में हजारों ऐसे लोग है जो डॉक्टर हैं और बखूबी मानव सेवा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए डॉक्टर कफील खान।”
एक अन्य यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, “शर्म करो। पूरी ज़िन्दगी मिलेगी हिंदू मुस्लिम करने के लिए। तब, आराम से कर लेना। कभी तो देश की स्थितियों का मूल्यांकन करके बोला करो। मुंह खोलो ओर जहर भरो।”
वहीं, एक अन्य यूजर ने बड़े तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए लिखा, “कसम खाओ कि अगर परिवार में कोई कोविड से पीड़ित हो गया तो वो कभी सिप्ला की बनी रेमडेसिविर नहीं लोगे।” बता दें कि, सिप्ला दवाई कंपनी के फाउंडर ख्वाजा अब्दुल हमीद हैं।
देखें कुछ ऐसे ही ट्वीट:
This sick moron is still playing Hindu-Muslim game when scores are dying across India. I’m sure he would not accept #Remdesevir by Cipla, whose owner is Muslim and #PfizerVaccine which was invented by another Muslim Uğur Şahi! pic.twitter.com/96YAy6G9O3
— Rifat Jawaid (@RifatJawaid) April 18, 2021
Really living up to the kachra in kachra seth no? pic.twitter.com/7lwZwwN7ET
— Shreemi Verma (@shreemiverma) April 18, 2021
Kachra Seth showing his kachra level of mind pic.twitter.com/TyVmZD1pJV
— Md Rais Khan (@Raiskhan028) April 19, 2021
Kachra seth trying to qualify for the highest post in #BJP pic.twitter.com/XxnWjXfE9W
— muzu khan (@devil_lucifer_m) April 20, 2021
जोशी साहेब आदाब, सुना है आप ढूँढ रहे हैं हम जैसों को? हुकुम करिए क्या काम था? सेवा में हाज़िर हैं।
— Shah Alam Khan (@shahalam13) April 18, 2021
Afzal ki jagah Aqsa chalegi kya?
Aaye…aapka ilaaj karte hai https://t.co/AIV6oAeAeN— Dr. Aqsa Shaikh // اقصٰی شیخ (@Dr_Aqsa_Shaikh) April 19, 2021
इस भयंकर आपदा में भी अगर आप नफ़रत और सांप्रदायिक बात कर पा रहे हैं तो यकीन मानिए आप इंसान नहीं हो।
वैसे ज्यादा सोचने कि जरूरत नहीं है हमारे देश में हजारों ऐसे लोग है जो डॉक्टर हैं और बखूबी मानव सेवा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए डॉक्टर कफील खान।
— Vinay Kumar Gupta???? (@1990_vinaykum) April 18, 2021
क़सम खा की अगर तेरे ख़ानदान में कोई कोविड से पीड़ित हो गया तो वो कभी सिप्ला की बनी रेमडेसिविर नहीं लेगा चिरकुट !
— Pradeep Gupta (@68pradeepgupta) April 18, 2021
Manoj Joshi misses Kachra Seth character to an extent that he is playing it on Twitter . pic.twitter.com/PXU3OpGh9p
— Aafiya (@Mermaid___tales) April 18, 2021