Maharashtra Open School Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग (MSBOS) ने बुधवार (20 अप्रैल, 2022) को महाराष्ट्र ओपन स्कूल का परिणाम घोषित कर दिया है। MSBOS ओपन स्कूल परिणाम कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के लिए घोषित किया गया है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे MSBOS की आधिकारिक वेबसाइट msbos.mh-ssc.in या msos.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए महाराष्ट्र ओपन स्कूल परीक्षा 30 दिसंबर 2021 से 8 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापुर, कोंकण, मुंबई और अमरावती के सभी छह डिवीजनों में आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
- सबसे पहले MSBOS की आधिकारिक वेबसाइट msbos.mh-ssc.in या msos.ac.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि अधिक संबंधित विवरण के लिए MSBOS की आधिकारिक वेबसाइट को फॉलों कर सकते हैं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]