मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन

0

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का शनिवार (21 दिसंबर) को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे समय से भोपाल में कैंसर का इलाज चल रहा था। वे लगभग 61 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। उनके निधन से परिवार एवं कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई।

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा ने बीते साल मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार को हराया था। बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 114 हो गई है।

कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा की मौत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख प्रकट किया है।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा, “जौरा-मुरैना से कांग्रेस विधायक श्री बनवारी लाल शर्मा जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।”

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Previous articleCAA Protest: दिल्ली के दरियागंज हिंसा मामले में पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार
Next articleउत्तर प्रदेश में CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में अब तक 11 लोगों की मौत, मरने वालों में 8 साल का बच्चा भी शामिल