Home Hindi JKPSC PO Main Admit Cards Released: JKPSC ने जारी किया अभियोजन अधिकारी...

JKPSC PO Main Admit Cards Released: JKPSC ने जारी किया अभियोजन अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, jkpsc.nic.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

JKPSC PO Main Admit Cards Released: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021 के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार JKPSC की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JKPSC PO Main Admit Cards

आयोग 14 फरवरी 2022 को अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021 आयोजित करेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले JKPSC की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्‍ल‍िक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र संख्या दर्ज करें और जमा करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
  • आगे की उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। वे उम्मीदवार जो 10 फरवरी 2022 तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, वे जम्मू में आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर केवल नए एडमिट कार्ड ले जाने होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए JKPSC की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in चेक करते रहें।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleFans pray for speedy recovery as Lata Mangeshkar’s condition worsens, veteran singer back on ventilator
Next article“Mind or brake”: Priyanka Chaturvedi trolls Devendra Fadnavis’ wife for saying 3% divorce in Mumbai takes place due to traffic jam