सर्वे का दावा- महिलाओं के लिए भारत दुनिया में सबसे ‘खतरनाक देश’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

0

आज जमाना चाहें कितना भी बदल गया हो लेकिन उसके वाबजूद भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में मासूम बच्चियों और महिलाओं से रेप व छेड़छाड़ की वरदाते कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सड़क हो या ऑफिस महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। इसी बीच, एक सर्वे ने भारत को विश्व भर में यौन हिंसाओं की वजह से महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बताया है।

(AFP FILE PHOTO)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के एक सर्वे में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा और सेक्स बाजारों में धकेले जाने के आधार पर भारत को सबसे खतरनाक बताया गया है। आतंकवाद से प्रभावित अफगानिस्तान और युद्धग्रस्त सीरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है। सोमालिया और साऊदी अरब महिलाओं के लिए असुरक्षित देशों के मामले में चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, इस लिस्ट में पाकिस्तान छठे नंबर पर है।

इस सर्वे में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले करीब 548 लोगों ने हिस्सा लिया और अपना मत रखा। सर्वे में शामिल लोगों से यूएन के 193 सदस्य देशों में कौना सा देश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित है, कहां उनके लिए हेल्थ से जुड़ी सुविधाएं सबसे ख़राब हैं, कहां उनके लिए आर्थिक हालात सबसे ख़राब हैं, कहां उनके खिलाफ सांस्कृतिक भेदभाव होता है, कहां यौन हिंसा सबसे ज़्यादा है और कहां बिना सहमति के सबसे ज़्यादा सेक्स होता है जैसे सवाल पूछे गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2007 से 2016 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध में 83 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं हर घंटे चार रेप के मामले दर्ज होते हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार यहां रोजाना 100 से भी अधिक सेक्शुअल हैरासमेंट के केस दर्ज होते हैं।

बता दें कि, साल 2011 में ऐसा ही एक सर्वे कराया गया था। उस सर्वे में अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया जैसे देशों को महिलाओं के लिए सबसे ख़तरनाक करार दिया गया था। लेकिन इस साल महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के मामले में भारत आगे निकल गया। इस सर्वे के बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल 2012 के निर्भया गैंगरेप के मामले के बाद से भारत में महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस सर्वे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह ‘हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं असुरक्षित हैं और प्रधानमंत्री मोदी योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं और दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा के मामले में भारत की स्थिति अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से भी खराब हो गई है। यह हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात है।’

 

Previous articleयह CAG रिपोर्ट दिखाती है कि वेदांता के मालिक के साथ तस्वीर शेयर कर रामदेव ने स्टरलाइट यूनिट का क्यों किया समर्थन
Next articleUsing #AntiSocials hashtag, actor Siddharth reacts angrily to Sadhguru’s support for Sterlite, says ‘CMO is a disgrace, PMO doesn’t have tongue’