अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी(सुहेलदेव) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे और सुहेलदेव के नेता अरविंद राजभर ने एक विवादित बयान दिया है। जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। अरविंद राजभर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, जो महिलाओं को गलत तरीके से छूएगा उनके हाथ काट दिए जाएंगे।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, चंदौली में एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद राजभर ने कहा, ‘जो भी महिलाओं या लड़कियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश करेगा, मैं उसके हाथ काट दूंगा।’ बता दें कि, इससे पहले भी ओम प्रकाश राजभर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों रह चुके हैं।
I will cut the hands of those people who touch women & girls inappropriately: Arvind Rajbhar, Suheldev Bhartiya Samaj Party in Chandauli pic.twitter.com/ETfYZr7Tsd
— ANI UP (@ANINewsUP) May 21, 2018
राजभर ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था, उन्होंने कहा था कि सरकार में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है बल्कि बढ़ रहा है। बता दें कि, राजभर लंबे समय से योगी आदित्यनाथ और उनके नेतृत्व वाली सरकार से नाराज हैं। राजभर ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी में जातिवाद और परिवारवाद हावी होने का आरोप लगाया था।
रविवार को बलिया में एक रैली के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि, ‘जब तक हमारी पार्टी का कोई कार्यकर्ता मेरा संदेश लेकर आपके बीच में नहीं जाता और आप लोग इस दौरान किसी और पार्टी की रैली में जाते हैं तो मेरा श्राप लग जाएगा। जो भी जाएगा उसको पीलिया हो जाएगा और ठीक तभी होगा जब ओपी राजभर की दवाई लोगे। इसलिए कह रहा हूं कि बचकर रहो, आपको आगाह कर रहा हूं।’
#WATCH UP Minister OP Rajbhar at an event in Ballia says 'Jab tak meri team rally ka sandesh lekar aapke pass nahi jaayegi, tab tak kisi aur Party ki rally agar koi gaya toh usko OP Rajbhar ka shraap lagega, peeliya ho jaayega, theek tabhi hoga jab OP Rajbhar ki dawai loge.' pic.twitter.com/xHQ6IwNepN
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 20, 2018