अब गुवाहाटी नगर निगम में काम शुरू करने से पहले कर्मचारियों को गाना होगा ‘राष्ट्रगान’

0

देश में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत पर चल रहें सियासत घमासान के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर नगर निगम की तर्ज पर अब असम की राजधानी गुवाहाटी नगर निगम में अब काम शुरू करने से पहले कर्मचारी खड़े होकर राष्ट्रगान गाएंगे।

फोटो- ANI

बता दें कि, असम नगर निगम के कर्मचारियों ने फैसला किया है कि रोजना काम शुरू करने से पहले सुबह 10 बजे राष्ट्रगान गया जाएगा, फिर काम शुरू होगा।

ख़बरों के मुताबिक, गुवाहटी के महापौर मृगेन सारानिया ने कहा कि देश के प्रति नागरिकों के भी कुछ कर्तव्य हैं, इसलिए देश के प्रति प्रेम जताने के लिए यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि, इससे पहले जयपुर नगर निगम में मंगलवार से अधिकारियों और कर्मचारियों को नया आदेश जारी किया है, आदेश के अनुसार नगर निगम के सभी अधिकारियों को सुबह के वक्त राष्ट्रगान और ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम के वक्त राष्ट्रगीत गाना होगा।

वहीं दूसरी ओर न्यूज़ एजेंसी भाषा की ख़बर के मुताबिक, भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने बुधवार को पीटीआई (भाषा) को बताया था कि हम इस मामले में जयपुर नगर निगम द्वारा की गयी पहल का स्वागत करते हैं। इसे हम यहां लागू करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

इस पर पार्षदों व महापौर परिषद से चर्चा कर नगर निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जायेगा और परिषद की मंजूरी के बाद इसे निगम के सभी कार्यालयों में लागू किया जायेगा।

Previous articleपैराडाइज पेपर्स: BJP के लिए आफत बने केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने दी सफाई, कहा- कोई भी लेनदेन निजी उद्देश्य के लिए नहीं किया
Next articleरक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अरूणाचल प्रदेश दौरे से चिढ़ा चीन, जताया ऐतराज