केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में बारिश से हुई तबाही के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ठहराया जिम्मेदार

0

अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने पिछले दिनों भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में हुए जलजमाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है।

File Photo: The Hindu/Ranjeet Kumar

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘पटना में बारिश से तबाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जिम्मेवार हैं।‘‘ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, “मुंह देख कर राहत सामग्री का वितरण न किया जाए।” साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “प्रखंड कार्यालय में गिरिराज पदाधिकारियों के साथ कर रहे थे बाढ़ समीक्षा, बाहर पीड़ित राहत सामग्री के लिए कर रहे थे नारेबाजी।”

एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “नशा सत्ता का हो, जमीन नज़र न आता हो, आँख पे पर्दा और लोगो का दर्द सुनाई न दे तो सत्ता हमेशा सजग चौकीदार से ही सवाल पूछती है। मेरा अपने क्षेत्र में होने का प्रमाण बेगूसराय की जनता, राजनीतिक सह से अंधे बिहार सरकार के अधिकारी दे सकते है। निष्ठुर-संवेदनहीनो से मुझे सर्टिफिकेट नही चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री ने इससे पूर्व बुधवार को भी पटना में जलजमाव के लिए बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा था कि इस बुरे हालात के लिए केवल प्रकृति को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। यह तो व्यवस्था और प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है। राज्य सरकार ने सिर्फ लोगों को अलर्ट किया लेकिन जल निकासी के लिए स्वयं अपडेट नहीं हुई। उन्होंने इसे अपनी आंतरिक पीड़ा भी बताया था। (इंपुट: एजेंसी के साथ)

Previous articleमॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने वाले अनुराग कश्यप और रामचंद्र गुहा समेत 50 हस्तियों पर राजद्रोह का मामला दर्ज, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
Next articleWatch! Bangladeshi PM Sheikh Hasina jokes about Indian government’s export ban, says ‘have told cook to not use onions’