भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार (28 जुलाई) को गाजीपुर लैंडफिल स्थल का दौरा किया और वहां चल रहे कूड़ा प्रबंधन की गतिविधि का मुआयना किया। इस दौरान गौतम गंभीर की गाड़ी अचानक ही कूड़े ढेर में फंस गई, इसका वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने तंज कसा है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ मजदूर उनकी कार को कीचड़ से निकालने के लिए धक्का लगा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने बताया कि कार कुछ क्षणों के लिए कीचड़ में फंसी थी। दूसरी ओर गंभीर की कार के कूड़े फंसने के वीडियो का ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी ने तंज भी कसा।
आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा, “VIP गौतम गंभीर झूठ के अपने ढेर में फंस गए। उनकी कार गाजीपुर लैंडफिल में फंस गई। वीआईपी गंभीर को अपनी कार को धक्का लगवाने के लिए गरीब मजदूर मिले, VIP नहीं चाहते थे कि बाहर निकलने से उनके जूते गंदे हो जाएं। दिल्ली की सफाई को लेकर कोई गंभीरता नहीं, सिर्फ राजनीति।”
वहीं, एक अन्य ट्वीट में आम आदमी पार्टी ने लिखा, “कूड़े का ढेर कम करने का दावा करने वाले गौतम गंभीर ख़ुद फँस गए… कूड़े के ढेर में।”
VIP @GautamGambhir got stuck in his own pile of lies. Car got stuck in Gazipur landfill.
VIP Gambhir got poor labourers to push his car, Mr. VIP didn't want his shoes to get dirty by stepping out.
No गंभीरता in cleaning Delhi, just politics. pic.twitter.com/KS2VobQN8N
— AAP (@AamAadmiParty) July 28, 2020
AAP से ट्वीट से पहले गंभीर ने ट्वीट कर कहा था, ‘बड़ी बात मेरे लिए नहीं है। मेरा मानना है कि मैं शब्दों पर और मेरे वादे पर कायम रहूं! 40 फीट नीचे, सैकड़ों और होना है!’
Big talk isn't for me. All I believe in is staying true to my words & keeping my promises!
40 feet down, hundreds more to go! pic.twitter.com/nKl5Utr3kD
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 28, 2020